मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत में पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गरीब, वृद्ध एवं असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए गए।