नरसराहा बीज गोदाम में लगी भीषण आग की सूचना मिलते ही गुरुवार कु सुबह 9 बजे लगभग कलेक्टर डॉ. केदार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने राजस्व, कृषि और अग्निशमन विभाग को त्वरित राहत व क्षति आकलन के निर्देश दिए।