बेमेतरा: जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के 27 प्रकरणों में की कार्रवाई
सोमवार को शाम 05 बजे बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार,बेमेतरा जिला के विभिन्न थाना की पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 27 प्रकरण में कार्रवाई किया है। जिसमे 8 प्रकरण न्यायालय में भेजे गए है। वही 19 प्रकरण में 5700 रु का चालानी कार्रवाई किया गया है।