बेमेतरा: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का बेमेतरा विश्राम गृह में पत्रकारों ने किया अभिनंदन
सोमवार को शाम 5:30 बजे छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी बेमेतरा के विश्राम गृह पहुंचे ।जहां बेमेतरा जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों के द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान बेमेतरा श्रमजीवितपत्रकार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला एवं अन्य प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण मौजूद थे।