गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मधुबनी क्षेत्र पंचायत मिठौरा के बौद्ध विहार प्रांगण व भारत गैस एजेंसी परिसर में ध्वजारोहण के साथ बाल विवाह मुक्त भारत हेतु जागरूकता शपथ दिलाई गई। महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।