गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठउर में युवक की हत्या के मामले में एसपी सिटी ने जारी किया बयान
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठउर में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। मृतक रमेश निषाद के दोस्त झीनक ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शराब पीने में इन दोनों में विवाद होने की बात सामने आई है। झीनक ने मृतक रमेश की गर्दन पर चाकू से वार किया।