इंदौर: छात्रा से रेप के आरोप में नगर पालिका अधिकारी गिरफ्तार एमआईजी पुलिस ने शहडोल में क्रिकेट खेलते वक्त पकड़ा
Indore, Indore | Apr 8, 2024 शहडोल के नगर पालिका में सीएमओ पद पर पदस्थ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है।उन पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है।पीड़ित मार्च 2024 में इंदौर के एमआईजी थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।खास बात यह है कि पुलिस जब आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने पहुंची,उस वक्त वे धनपुरी के एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे।पुलिस ने किया गिरफ्तार।