ग्वालियर गिर्द: नींद में सो रहे परिवार के घर में दीवार तोड़ घुसा ट्रक, पिता-पुत्र गंभीर घायल
ग्वालियर के ग्राम बंधा क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सीधे एक मकान में जा घुसा। हादसे के समय घर में सो रहे पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद निजी हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।