चूरू: NH-52 ढाढ़र के पास नाकाबंदी के दौरान डीएसटी व दूधवाखारा पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 28, 2024 चूरू के एनएच 52 ढाढ़र के पास गुरुवार को डीएसटी व दूधवाखारा पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जप्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह शराब चंडीगढ़ से पंजाब ले जाई जा रही थी। ट्रक में 490 कार्टन शराब भरी हुई थी, जिसकी कीमत 43 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।