चूरू: चूरू में 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला आया सामने
Churu, Churu | Nov 28, 2024 चूरू में 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के पेट में दर्द होने पर घरवाले उसे डीबी अस्पताल ले गए। जहां जांच कराने पर नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट निकली। नाबालिग घरवालों के साथ किराए के मकान में रह रही थी।महिला थाने के थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।