सतना के भरहुत होटल में प्रदेश कांग्रेसियों का लगा जमावड़ा, कांग्रेसियों ने सत्ताधारी सरकार पर लगाया निशाना
सतना के भरहुत होटल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व अजय सिंह शामिल हुए, जिनका कार्यकर्ताओं नेताओं ने जमकर स्वागत किया । बुधवार दोपहर 3 बजे अपने बयान में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मप्र के CM और देश के PM पर जमकर निशाना साधा, वही प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस में अब क्षत्रप गुटबाजी होने से इनकार किया है ।