मुरादाबाद: सऊदी अरब और दुबई से लौटे 4 तस्करों के पेट से निकले सोने के कैप्सूल, एसपी सिटी ने दी जानकारी
सऊदी अरब से वापस आये रामपुर जनपद के कुल 7 लोगो का अपहरण होने के मामले में अब पुलिस द्वारा सऊदी अरब से लौटने वाले लोगो का मेडिकल चैकअप और अल्ट्रासाउंड कराने पर सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। टांडा रामपुर निवासी शाने आलम,अजररूद्दीन,जुल्फिकार, सहित चार लोगों के पेट से सोने के कैप्सूल निकालने की बात सामने आई है। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।