कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 4 शराबी और 3 कारोबारियों को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी
Kahara, Saharsa | Jan 24, 2026 उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 4 शराबीयों एवं बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से 8 लीटर देशी शराब के साथ 3 कारोबारीयों को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को कोर्ट भेज दिया गया। वहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।