सहाड़ा: गुरलाँ में दशामाता की पूजा, महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की की कामना
नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का पर्व परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने इस दौरान पीपल वृक्ष की दस बार परिक्रमा की और कच्चे सूत का धागा लपेटा। कुमकुम, मेहंदी लगाई और चुनरी ओढ़ाई। आटे और हल्दी से बनी सोलह श्रृंगार की सामग्री भेंट की। आरती के बाद चावल-लापसी का भोग लगाकर नारियल चढ़ाए।