रामपुर मनिहारन: नानोता में 45 साल पुरानी चोरी पर बुजुर्ग को हुआ पछतावा, किसान ने लौटाई घोड़े की घंटी, मालिक के बेटे से मिलकर मांगी
नानौता क्षेत्र में ईमानदारी और पश्चाताप की एक अनोखी मिसाल सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 45 साल पहले की गई छोटी-सी चोरी का बोझ उतारते हुए वस्तु लौटाकर क्षमा मांगी। ग्राम जड़ौदा पांडा निवासी नरेश त्यागी पुत्र बिसम्बर त्यागी नानौता के पूर्व सभासद अनीस कुरैशी के घर पहुंचे और भावुक होकर अपनी पुरानी गलती स्वीकार की।