झांसी: जिला अस्पताल में पुलिस के साथ मेडिकल करने आए शख्स ने डॉक्टर और स्टाफ पर हमले का किया प्रयास, घटना CCTV में कैद हुई
Jhansi, Jhansi | Apr 27, 2025 झांसी जिला अस्पताल के इमरजेंसी रूम में एक शख्स ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब कोतवाली थाना पुलिस एक शख्स का मेडिकल परीक्षण करने के लिए अस्पताल लेकर गई थी। शख्स ने टेबल से डॉक्टर का नुकीला औजार उठाया और हमला करने की कोशिश करने लगा। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो हुआ वायरल