शंभूगंज: इटवा गांव से 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
इटवा गांव से 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पुलिस ने नवीन चौधरी और उसका पुत्र पप्पू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे इसकी जानकारी देते हुए थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए देसी महुआ शराब के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया गया है।