सहजनवा: पेवनपुर गांव में युवक की हत्या, खेत में मिला शव, सीने में चाकू धंसा था, पास में शराब की बोतलें और पानी के पाउच पड़े थे
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र मे शनिवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद खून से लथपथ शव को खेत मे फेंक दिया। शनिवार सुबह खेत मे किसानो ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। लोगो ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान युवक प्रधान राजू निषाद और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे एरिया को सील कर दिया है। मामले की तलाश मे जुट गई है।