मुढारी गांव निवासी सर्वेश (18) गेहूं बेचने के लिए अपनी बाइक से जैतपुर गल्ला मंडी जा रहा था। बाइक पर एक बोरी रखी हुई थी। जैतपुर नहर के पास मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सर्वेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी आयुष भी गिर पड़ा।