आरा: धरहरा के समीप पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया
Arrah, Bhojpur | Oct 11, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप शुक्रवार की देर शाम पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान जख्मी महिला महिला के बाएं हाथ का अंगूठा एवं दाहिने हाथ कई जगह कट गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा उसके उक्त को पकड़ कर उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।