हरदोई: मढ़िया गांव में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
Hardoi, Hardoi | Feb 2, 2026 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मढ़िया में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी प्रवीण बाजपेई का इकलौता पुत्र अर्चित बाजपेई घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुत्ते मासूम अर्चित को नोचते हुए झाड़ियों की ओर खींच ले जा रहे थे।