घनारी: वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित मवा कहोलां के अनिकेत संगर को राजेश ठाकुर ने किया सम्मानित
Ghanari, Una | Nov 1, 2025 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मवा कहोलां के खिलाड़ी अनिकेत संगर को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार शाम 4 बजे सम्मानित किया।अनिकेत ने राज्य स्तरीय अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 110 प्लस भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। राजेश ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए अनिकेत के उज्जवल भविष्य की कमाना की | अनिकेत अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।