ट्रैफिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हलचल फाउंडेशन ने रविवार दोपहर 1 बजे शिकोहाबाद के तहसील तिराहे पर एक सफल हेलमेट वितरण समारोह का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सीओ शिकोहाबाद अरुण चौरसिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ थानाध्यक्ष, शिकोहाबाद अनुज राणा और मौलाना आलम मुस्तफ़ा याक़ूबी की विशेष उपस्थिति रही।