हाथरस: गांव टुकसान में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान में एक व्यक्ति हरवंश पुत्र सुंदरलाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।