जामताड़ा डीटीओ प्रवीण चौधरी का इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को दुमका के डंगाल पाड़ा स्थित पैतृक आवास लाया गया। आज बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब जामताड़ा डीसी रवि आनंद सहित अन्य अधिकारी डंगाल पाड़ा स्थित उनके आवास पहुंच कर पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।