पिपरिया: करारी पिपरिया गांव से पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
पिपरिया थाना की पुलिस ने करारी पिपरिया गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में करारी पिपरिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजो भगत के पुत्र गुड्डू भगत को गिरफ्तार किया गया है. उसके घर से महुआ शराब बरामद हुआ.