आरा: गरैया मठिया के समीप स्कार्पियो ने सवारी से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। दंपति समेत आधा दर्जन लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 7, 2024 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरैया मठिया के समीप गुरुवार की सुबह स्कार्पियो ने सवारी से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार दंपती समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।जिसके बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक बुजुर्ग की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।