नानपारा: नानपारा शंकरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
नानपारा शंकरपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुट्टी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान इसरार (25) पुत्र शरीफ के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक फिरोज (23) पुत्र जुम्मन है। दोनों मनवरिया दीवान, थाना गिरंट, जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं।