टोंक: खरेड़ा निवासी व्यक्ति ने जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में मेहंदवास थाना में दी रिपोर्ट
Tonk, Tonk | May 29, 2025 मेहंदवास थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि ग्राम खरेड़ा निवासी पीड़ित भगवान सिंह ने थाना में उपस्थित होकर पड़ोसी द्वारा खातेदारी भूमि में जबरन कब्जा करने के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है।मेहंदवास थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर तप्तीश सहायक उप निरीक्षक प्रभु सिंह के जिम्मे की गई।