झालरापाटन: बाघेर घाटी में बाइक दुर्घटना, 4 साल का बच्चा गंभीर घायल, मां और मामा को मामूली चोटें आईं
बाघेर घाटी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बाइक के फिसलने से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे में 4 वर्षीय बच्चा हर्षित भी शामिल हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सारोला कलां की रहने वाली देवंती बाई अपने 4 वर्षीय बेटे हर्षित और भाई कान्हा के साथ मोटरसाइकिल से झालावाड़ जा रही थी। लेकिन बाघेर की घाटी में बाइक फिसल गई, और तीनों घायल हो गए।