झालरापाटन: झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल के सामने तीन मंजिला इमारत में लगी आग, आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी
झालावाड़ में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे डॉक्टर अतुल विजय की तीन मंजिला इमारत में आग लग गई यह इमारत एसआरजी हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित है जहां न सिर्फ डॉक्टर अतुल विजय का परिवार रहता है बल्कि वह एक निजी क्लीनिक भी चलाते हैं। मौके पर दो दमकल की गाड़ियां कोतवाली पुलिस का जाप्ता व अन्य लोग आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया।