मोतिहारी: गोविंदगंज पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, अभया ब्रिगेड के तहत हुई कार्रवाई
गोविंदगंज पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले मे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बभनौली गांव का सोनू कुमार महतो है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। जिस घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दिया। गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्र ने बताया कि घटना