कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत अरौल के मकनपुर निवासी रामजीवन नाम का सख्श लापता हो गया। 24 घंटे बीतने के बाद शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि वह किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे, तब से नहीं आए। पुलिस तलाश में जुट गई है।