तुलसीपुर: बिजली के तारों की चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 02 सीरिया नाला से अभियुक्त गिरफ्तार, 1 नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद
11 जनवरी शनिवार 12 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत बिजली तार चोरी से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण संतबक्श उर्फ शुभम पुत्र बृज कुमार निo नरसड़ा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा, प्रदीप यादव पुत्र अनन्त राम यादव नि0 नरसड़ा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा को मुखबिर खास की सूचना पर इटवा चौराहा के आगे सिरिया नाला के पास से गिरफ्तार किया गया।