तुलसीपुर: विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने तुलसीपुर आगमन पर जिले के चुनाव पर्यवेक्षक, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का स्वागत किया
10 जनवरी शुक्रवार 12 बजे संगठन महापर्व के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष चुनाव को अन्तिम रूप देने के लिए जिले के चुनाव पर्यवेक्षक उर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर एवं जिला चुनाव अधिकारी काशी प्रान्त में क्षेत्रीय महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी के आगमन पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने श्री देवी पाटन मन्दिर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया एवं बैठक में शामिल हुए।