सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में नववर्ष का भव्य उत्सव, मंदिरों में उमड़ी आस्था, पिकनिक स्थलों पर उमंग और उल्लास
गुरुवार को अंग्रेजी नववर्ष की पहली सुबह से ही सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुबह करीब 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक पूरा प्रखंड आस्था, उल्लास और मनोरंजन के रंग में रंगा रहा। नववर्ष के पहले दिन सेन्हा क्षेत्र की सड़कों, मंदिरों और पिकनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल देखते ही बन रही थी।