मलयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाबा ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त जानकारी 5 बजे दी। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक जमुई रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे।