बरेली: देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा में प्रॉपर्टी विवाद में दबंगों ने महिला को घर में बंद कर लाठी-डंडों से जमकर पीटा
देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा मे प्रॉपर्टी के विवाद में दबंगों ने महिला को घर में बंद करके लाठी डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पुलिसका कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।