टिकारी स्थित अंबेडकर छात्रावास में शनिवार संध्या 5 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। उपस्थित शिक्षाविद् समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर उन्हें नमन किया। इसके बाद अयोजित सभा में सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर के कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, समर्पण भावना व देशप्रेम पर अपनी बात रखी।