शाहनगर: डुगरगवां मोड़ पर एक जिप्सी कार और पल्सर मोटरसाइकिल की जोरदार भिडंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के डुगरगवां मोड़ पर एक जिप्सी कार और पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो युवको की भिडंत में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, बताया जाता है कि जिप्सी कार अपनी साइड पर चल रही थी इस दौरान रांग साइट से आये तेजरफ्तार बाइक सवार जिप्सी में भिड़ गये और मौकास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।