शाहनगर: नगर में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज की सलामी लेकर अमर शहीदों को किया गया याद
आज 15 अगस्त 2024 को संपूर्ण भारत वर्ष हर्षोल्लास से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इसी क्रम में पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड में भी विविध कार्यक्रम आयोजित कर सुबह से ही विभिन्न शासकीय अशासकीय कार्यालयों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया गया,।