उदवंत नगर: उदवंत नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
भगवतीपुर व उदवंत नगर से पुलिस ने शराब मामले में बुधवार की रात दो लोगो को गिरफ्तार किया। जिन्हें 26 सितंबर की देर संध्या पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया। पहचान भगवतीपुर निवासी देवमुन एवम उदवंतनगर निवासी अनिल महतो के रूप मे हुआ। पुलिस ने बताया कि भगवतीपुर से गिरफ्तार देव मुन को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।