पीरी बाजार थाना की पुलिस द्वारा एक लापता युवक को सूचना के महज 48 घंटे के अंदर लखीसराय -किऊल के बीच नदी क्षेत्र से दस्तयाब किया है. शुक्रवार अपराह्न 3 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरियारपुर गांव की रहने वाली संगीता देवी का 18 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार 10 मार्च से लापता था. 11 मार्च को पुलिस को जानकारी दी गई. युवक मानसिक रूप से कमजोर है.