आज़मगढ़: मिट्टी निकालने से मना करने पर कुल्हाड़ी के हमले में घायल गंधुई निवासी अधेड़ की इलाज केदौरान मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम
निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुई में अपने खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर पट्टीदारों ने पीड़ित परिवार के लोगों पर 17 जनवरी की शाम को हमला कर दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय रामनारायण की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को भोर में मौत हो गई। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हमले में रामनारायण का पुत्र गोविंद व पत्नी चंपा भी घायल थे।