चौपारण: चौपारण दनुआ घाटी में दो वाहनों की टक्कर, अचानक लगी आग, चालक बाल-बाल बचे
चौपारण दनुआ घाटी में टकराई दो गाड़ियां, आग पर काबू, कोई घायल नहीं। चौपारण:चौपारण के दनुआ घाटी में दो गाड़ियां टकरा गईं और अचानक आग लग गई। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।सौभाग्य से घटना में कोई घायल नहीं हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों की जांच की जा रही है।