उरई: कोंच क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की हुई मौत मेडिकल में हुआ पोस्टमार्टम।
Orai, Jalaun | Apr 13, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया, युवक अपनी बाइक पर सवार होकर कोच कोतवाली क्षेत्र में जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे युवक गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।