बाबई: माखननगर के ठाकुर मोहल्ले में खेलते समय भाई-बहन पर पेट डॉग का हमला, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
माखननगर के ठाकुर मोहल्ले में भाई बहन पर पेट डॉग ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस हमले में 14 वर्षीय बालिका और उसके 7 साल के भाई को चोटें आईं है। घटना के बाद दोनों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए है। बच्चों की मां रेखा पगारे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक संतोष गौर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 7 वर्षीय लक्ष्य सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था।