मुगलसराय: बबुरी गैस एजेंसी के संचालकों के साथ पुलिस की बैठक, कालाबाजारी व अफवाहों पर दिए सख्त निर्देश
मुगलसराय अलीनगर बबुरी के क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों ने शनिवार शाम 05 बजे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। पुलिस ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों ने कालाबाजारी रोकने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और अफवाहों से बचने के निर्देश दिए।