श्री हनुमान संकिर्तन का सप्ताहिक कीर्तन झुमरीतिलैया के सोनू केशरी के निवास स्थल पर भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं का दरबार सजाया गया। इसके शुरुआत में मंडल के पुजारी विजय पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दरबार में देवताओं को पूजा स्थल पर पधारने का आवाहन किया गया।