जसवंतनगर: जसवंतनगर क्षेत्र में 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 10 अप्रैल से दस्तक अभियान भी होगा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे खतरनाक रोगों के प्रसार को रोकना है।